सिढ़पुरा। ग्राम सुनवई में बारिश में खेलते समय बालिका की गडढ़े में गिरकर मौत हो गई। जिससे कोहराम मच गया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम सुनवई निवासी उमा कुमारी (8) पुत्री पुरुषोत्त्म बारिश शुरू होते ही सुबह लगभग 11:15 बजे अकेली ही घर से बाहर निकल आई और घर के बाहर खेलने लगी। खेलते समय वह अचानक घर से दूर चली गई। बारिश के चलते सड़क पर पानी जमा हो गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गडढे में जा गिरी।
कुछ लोगों की नजर जब बालिका पर पड़ी तो वे उसके पास पहु्ंचे और परिजन को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन उसके पास पहुंचे गए। परिजन उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने उेस मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि उमा तीन बहन भाइयों में सबसे छोटी थी। बारिश शुरू होते ही अकेली ही खेलने के लिए घर से निकल आई। गडढे में गिर जाने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राधे श्याम ने बताया कि बलिका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।