मृतक युवती का फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन
मैनपुरी जिले के भोगांव क्षेत्र में परतापुर मोड़ के पास शनिवार की सुबह बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी जितेंद्र यादव शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पत्नी व 18 वर्षीय पुत्री नेहा के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। बाइक जब थाना भोगांव क्षेत्र में परतापुर मोड़ के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
हादसे में बाइक पर बैठी नेहा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एएनएम का कोर्स कर रही थी युवती
गांव परतापुर के पास सड़क हादसे में जान गवाने वाली नेहा नोएडा में रहकर एएनएम का कोर्स कर रही थी। शुक्रवार की शाम वो घर लौटी थी। शनिवार की सुबह वो मां और पिता के साथ ननिहाल जा रही थी। तभी रास्ते में हुए हादसे ने उसकी जान ले ली। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।