युवक से हुआ था झगड़ा
चंद्रकेश नामक युवक के साथ बेटी का झगड़ा हुआ था। उसने आत्महत्या के लिए उकसाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आया है कि युवक और युवती एक-दूसरे से परिचित थे, उनमें बातें भी होती थीं।
ये भी पढ़ें - शस्त्र लाइसेंस फर्जीवाड़ा: जैद का मुख्तार से क्या है कनेक्शन, जांच में खुलेगा राज; फंस सकते हैं पुलिसकर्मी
बचाई जा सकती थी जान
शिवानी अपनी बड़ी बहन की मौत से सदमे में है। उसका कहना था कि जब उसने बहन को जमीन पर खून से लथपथ पड़े देखा तो आसपास के लोग ऊपर से झांक रहे थे। कुछ लोग बाहर भी आए थे, लेकिन किसी ने मदद करने की कोशिश नहीं की। यहां तक कि किसी ने पुलिस भी नहीं बुलाया। वह कभी अपनी बहन को संभालती तो कभी पुलिस को कॉल लगा रही थी।
ये भी पढ़ें - UP: सड़क पर संबंध बनाने वाले नेता के बाद...भाजपा की महिला नेता का अय्याश बेटा, मां ने साधी चुप्पी; विपक्ष मुखर