दिल्ली से रोडवेज बस से जा रही युवती की तबीयत खराब होने पर चालक ने कोरोना के शक में उसे यमुना एक्सप्रेसवे पर उतार दिया। बस से नीचे उतरने के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मामला मथुरा के मांट थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
फिरोजाबाद की तहसील शिकोहाबाद के गांव नगला हीरा सिंह निवासी सुशील यादव का परिवार दिल्ली के पटपडगंज में रहता है। सुशील यादव निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है, जबकि उसका बेटा विपिन वहां टैक्सी चालक है।
सोमवार शाम को सुशील की पत्नी सर्वेश कुमारी और पुत्री हंसिका (19) रोडवेज बस से शिकोहाबाद आ रहे थे। विपिन और उसकी पत्नी दीप्ति बाइक से आ रहे थे। पथरी की बीमारी से पीड़ित हंसिका की मांट टोल से पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई।