गोवर्धन चौराहा स्थित गेट बंद कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला की फरीदाबाद स्थित निजी अस्पताल से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सभी संक्रमितों के परिवार को क्वारंटीन कर पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेट किया गया है।
निजी अस्पतालों की जांच रिपोर्ट को फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने अपने आंकड़े में शामिल नहीं किया है। मृत महिला की गिनती भी जिले के कोरोना से मृतकों में नहीं होगी।
मथुरा में कोरोना संक्रमण के आंकड़े
15 जून तक संक्रमितों की संख्या - 172
ठीक हुए मरीजों की संख्या - 77
कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या - 7
कुल एक्टिव केस - 88