फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर हाईवे पर हादसा: 12वीं की परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रॉले ने उड़ाया, मौत, दो की हालत गंभीर

Thu, 16 Feb 2023 03:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद रेलवे ऑवरब्रिज के नजदीक सड़क दुर्घटना में इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


सेवला के सरस्वती बिहार की रहने वाली 17 वर्षीय अनुपम पुत्री गंगा प्रसाद अपनी सहेली काजल और उसके भाई ध्रुव के साथ परीक्षा देने के लिए कुर्रा़ चित्तरपुर के कराही गांव स्थित मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रही थी। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रॉले ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसके बाद अनुपम की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं काजल और ध्रुव को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। घटना के बाद देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया। मौत की सूचना पाकर परिवार में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मलपुरा पुलिस और क्षेत्राधिकारी अछनेरा राजीव सिरोही भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी राजीव सिरोही का कहना है कि ट्रॉला की तलाश के लिए नजदीकी थानों को सूचना दी गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें