फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहन के बेटे से शादी करने पर अड़ी युवती, हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद थाने में पंचायत

Tue, 05 Feb 2019 09:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में मंगलवार को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी सगी बहन के बेटे से शादी करने की जिद पकड़ ली। इसे लेकर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। मामला थाने पहुंचा और पंचायत भी हुई। बाद में परिजन युवती को साथ ले गए।
विज्ञापन


शिकोहाबाद कस्बे के एक मोहल्ला में अपनी बड़ी बहन के घर रह कर पली-बढ़ी युवती बहन के बेटे को ही दिल दे बैठी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा लीं और नई जिंदगी जीने का मन बना चुके। 

जब युवती को पता चला कि बहन के बेटा की शादी दूसरी जगह हो रही है, तो उसने अपनी शादी का प्रस्ताव रख दिया। यह सुनकर बहन अचंभित हो गई और परिवार के लोग भी हतप्रभ रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए दिया प्रार्थना पत्र

परिजनों ने युवती को खूब समझाया, लेकिन वो हंगामा करने पर उतारू हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। युवती ने थाने में शादी कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाया और मामले को निपटाने के लिए कहा। 

थाने में भी दोनों पक्षों की काफी देर तक पंचायत चलती रही, लेकिन युवती बहन के बेटे से ही शादी करने पर अड़ी रही। काफी समझाने के बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई। 

थाना पुलिस का कहना है कि एक युवती आई थी, जो अपने रिश्तेदार के साथ शादी की बात कह रही थी, लेकिन काफी प्रयास के बाद दोनों ही परिवार के लोग युवती को समझा कर साथ ले गये हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें