फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: दहेज न मिलने पर तोड़ा रिश्ता, फोन पर मंगेतर बोला- तुम फांसी लगा लो..., युवती ने दे दी जान

Sat, 08 May 2021 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

युवती का रिश्ता कुछ दिन पहले ही तय हुआ था। ईद के बाद निकाह होने वाला था, लेकिन लड़का पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि मंगेतर ने फोन कर युवती से आत्महत्या करने को कहा। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में गुरुवार को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मंगेतर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि युवती का रिश्ता तय हो गया था। निकाह से पहले ससुरालियों ने तीन लाख रुपये और बाइक की मांग की। रुपयों का इंतजाम नहीं होने की वजह से रिश्ता तोड़ दिया। मंगेतर का कॉल आने के बाद युवती ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा के श्याम नगर निवासी रूबीना (22) ने मंगलवार शाम को घर में ही फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह रूबीना की मौत हो गई थी। मृतका की मां शमीना ने पुलिस को बताया कि बेटी रूबीना का रिश्ता राम नगर के रहने वाले खैरून से किया था। ईद के बाद बेटी का निकाह करने की तैयारी थी। कुछ दिन पहले लड़के वालों ने दहेज में तीन लाख रुपये और सगाई पर बाइक की मांग की। 

रूबीना की मां अपना मकान गिरवीं रखकर रुपये का इंतजाम करने में लगीं। इसी बीच लॉकडाउन लग गया। वो अपने घर को गिरवी नहीं रख सकी। आरोप है कि लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। चार मई को मंगेतर का उनकी बेटी के पास फोन आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'तुम फांसी लगा लो, मैं भी तीन मंजिल से कूद रहा हूं'
मंगेतर ने कहा कि घर वाले रिश्ता करने से मना कर रहे हैं। इसलिए फांसी लगा लो, मैं भी तीन मंजिल से कूद रहा हूं। इस पर उनकी बेटी रूबीना ने कमरे में जाकर पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। मंगेतर ने रूबीना के भाई को फोन करके इसकी जानकारी दी थी। उसे गंभीर हालत में फंदे से नीचे उतारा। मगर, उसकी मौत हो गई। 

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि रूबीना की मां शमीना ने तहरीर दी थी। इस पर मंगेतर खैरून सहित पांच नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें