फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात को घर से शौच के लिए गई युवती के साथ खेत में युवक ने दुष्कर्म किया। युवती बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा है। दुष्कर्म का विरोध करने पर युवती के साथ दरिंदगी की गई।
उसके शरीर पर सिगरेट से जलाने के निशान हैं। सुबह लोगों ने बेहोशी की हालत में युवती को देखा तो परिजनों को सूचना दी। बुधवार को परिजन घटना की जानकारी देने थाने पहुंचे, पुलिस को तहरीर मिली तो अभियोग दर्ज किया गया।
एसपी सिटी राजेश सिंह एवं एसडीएम शिकोहाबाद ने पीड़ित युवती के घर पहुंचकर बयान लिए। थाना जसराना क्षेत्र के गांव निवासी बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सोमवार की रात दस बजे शौच करने खेतों की तरफ गई थी।
खेत म युवक ने उसे पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसे सिगरेट से जलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया और मरणासन्न अवस्था में छोड़कर चले गए। युवती पूरी रात खेत में ही बेहोशी की हालत में पड़ी रही।