फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: 15 जुलाई से आगरा तक दौड़ेगी गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू, हजारों यात्रियों को बड़ी राहत

Sat, 11 Jul 2026 12:19 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

रेलवे ने गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन का विस्तार आगरा सिटी स्टेशन तक करने का फैसला लिया है। 15 जुलाई से लागू होने वाली इस व्यवस्था से अलीगढ़, हाथरस, टूंडला और आगरा के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने ट्रेन संख्या 64167/64168 गाजियाबाद-टूंडला-गाजियाबाद ईएमयू पैसेंजर का अब टूंडला से आगरा सिटी स्टेशन तक विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह नई व्यवस्था 15 जुलाई से लागू होगी। इससे अलीगढ़, हाथरस, टूंडला और आगरा के बीच प्रतिदिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  भाजपा नेता की थाने में पिटाई: सिफारिश करने पहुंचे थे, एक गलती पड़ गई भारी; दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा
विज्ञापन



उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार, 12 कोच वाली दैनिक ईएमयू ट्रेन संख्या 64167 अब गाजियाबाद से चलकर टूंडला के बजाय आगरा सिटी तक जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 64168 आगरा सिटी से चलकर गाजियाबाद पहुंचेगी। ट्रेन सुबह 06:10 बजे गाजियाबाद से रवाना होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 'नरपिशाच पर नरमी बरती तो...' कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत, मासूम आरव का कातिल जड़ने लगा खुद के चेहरे पर थप्पड़


अलीगढ़ में अपने निर्धारित समय सुबह 08:25 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 08:30 बजे गंतव्य को रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 11:25 बजे टूंडला पहुंचेगी और वहां से आगे चलकर दोपहर 12:45 बजे आगरा सिटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 64168 दोपहर 02:20 बजे आगरा सिटी से प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें -  UP: साली के साथ ससुराल में जीजा ने की ऐसी हरकत, मच गया बवाल; बेबस पत्नी भी न कर सकी विरोध


यह टूंडला से अलीगढ़ होते हुए शाम 07:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। टूंडला और आगरा सिटी के बीच यह ट्रेन इटौरा, चमरौला और जलेसर रोड स्टेशनों पर भी ठहरेगी। ट्रेन के विस्तार से इसका कुल सफर 184.02 किलोमीटर से बढ़कर 206.66 किलोमीटर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें -   आरव हत्याकांड की पूरी कहानी: 27 सेकंड में 8 बार सड़क पर पटका, दरिंदे के हाथ भी न कांपे; कोर्ट ने सुनाई फांसी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें