अकोला। चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय के मैदान पर चल रहे टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में घासीबाबा क्रिकेट क्लब अकोला ने पवावली क्रिकेट क्लब को 12 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
घासीबाबा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में उतरी पवावली क्रिकेट क्लब की टीम 13वें ओवर में 94 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच राजशेखर रहे, जिन्होंने 40 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। टूर्नामेंट में अमन बेस्ट बल्लेबाज, अंशुल बेस्ट बॉलर और लिप्पी चाहर मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। मैच में सोनू व साबिर अली ने अंपायर और प्रिंस चाहर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता उपेंद्र सिंह और सीपी चाहर ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान प्रभात चाहर, रविंद्र फौजी, अमर पाल चाहर, टूर्नामेंट अध्यक्ष टीकम सिंह चाहर, योगेश चाहर, अंकित चाहर और विष्णु चाहर आदि मौजूद रहे।