फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की पुरानी आबादी के आवासों की खतौनी की तर्ज पर बनेगी घरौनी

विज्ञापन
टूंडला के गांव बन्ना में घरौनी बनाने के लिए ड्रोन से सर्वे करते सर्वेयर व अन्य - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। पंचायती राज मंत्रालय की पहल पर अब ग्रामीण क्षेत्रों की पुरानी आबादी के घरों की घरौनी बनेगी। इसके लिए पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व योजना को शुरू किया गया है। इसके सर्वे के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया जा रहा है। इसका केंद्र बिंदु गांव बन्ना को बनाया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों द्वारा खाली जगहों पर रहने के लिए आवास बना लिए जाते थे, परंतु उनका कोई दस्तावेज नहीं होता है। खेतों की तो खतौनी दर्ज होती है, परंतु घरों के दस्तावेज न होने के कारण कई मामलों में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। मंत्रालय द्वारा अब इस समस्या के समाधान के लिए घरौनी बनाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह योजना पंचायती राज और राजस्व विभाग के समन्वय से पूरी की जानी है।
तहसील टूंडला के 99 राजस्व ग्राम में से 86 ग्रामों की घरौनी बनाने के लिए शासन प्रथम चरण में अधिसूचित किया है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी डा. बुशरा बानो नेतृत्व में तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह मय राजस्व टीम के गांव नगला पुनु और बन्ना पहुंचे और ड्रोन द्वारा टैक्नीकल टीम द्वारा सर्वे कराया। गांव बन्ना को इसका केंद्र बिंदु बनाया गया है।
विज्ञापन

सर्वे के पूर्ण होने के बाद सभी पुराने घरों की घरौनी बनाकर दे दी जाएगी। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इस दौरान योगेंद्र उपाध्याय, प्रबल प्रताप सिंह, शालिनी सिंह तोमर, सर्वेयर ऑफीसर अनिल कुमार, प्रधान प्रतिनिधि वीरेश यादव आदि मौजूद रहे।
पंचायती राज विभाग की पहल पर सर्वे का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। नगला पुनु से शुरूआत की गई है। गांव बन्ना इसका केंद्र बिंदू बनाया गया है। पूरा सर्वे होने तक कार्य चलता रहेगा। इसके बाद सभी को घरौनी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. संतराज सिंह, तहसीलदार टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें