फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिपेयरिंग कराए या मोबाइल की पूरी रकम दे कंपनी

Thu, 15 Jan 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। वारंटी में मोबाइल खराब होने पर कंपनी वालों ने रिपेयरिंग के लिए रुपये मांगे, बीमा कंपनी ने क्लेम नहीं दिया। पीड़ित की शिकायत पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह ने आदेश दिया कि कंपनी रिपेयरिंग कराए या फिर मोबाइल की पूरी रकम ग्राहक को अदा करे। साथ ही मानसिक पीड़ा और वाद व्यय के 30 हजार रुपये अलग से देने होंगे।
विज्ञापन


छत्ता थाना क्षेत्र के कचौड़ा बाजार बेलनगंज निवासी कुनाल गुप्ता ने प्रबंधक मोबाइल गैलेक्सी शॉप संजय पैलेस, प्रबंधक सिमरन इलेक्ट्रॉनिक्स नेहरू नगर, निदेशक सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स नई दिल्ली सहित पांच के खिलाफ वाद दायर किया था। बताया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2022 को 1.18 लाख रुपये में मोबाइल खरीदा था। उसका 5,899 रुपये देकर बीमा भी कराया। 5 महीने में मोबाइल खराब हो गया। कंपनी के सर्विस सेंटर पर 1,999 रुपये जमा कराए गए। मैनेजर अभिषेक रावत ने ईमेल के माध्यम से सूचित किया कि हमारे रिकॉर्ड में आपके प्रोडक्ट की कोई डिटेल नहीं है। इस वजह से रिपेयरिंग का खर्चा आपको ही देना होगा। बीमा कंपनी ने भी क्लेम नहीं दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें