फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल में जल रहीं थीं कोयले की भट्ठी, नगर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना

Thu, 15 Jan 2026 12:00 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में नियमों का उल्लंघन कर होटलों में कोयले की भट्ठी जलाई जा रही है। नगर निगम की टीम ने दो होटलों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एनजीटी व ग्रेप के नियमों का उल्लंघन कर होटल और रेस्टोरेंट के रूफटॉफ आयोजनों में कोयला की भट्ठी का प्रयोग करने वालों पर नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। निगम की टीम ने संजय प्लेस के होटल सिटी इन पैलेस और फतेहाबाद रोड स्थित होटल अनप्लग्ड कोर्टयार्ड में पर छापा मारा। उनमें कोयले की भट्ठियों चलती मिलने पर भट्टी जब्त कर जुर्माना लगाया हैं।
विज्ञापन


जोनल सेनेटरी ऑफिसर (जेडएसओ) जितेंद्र सिंह और सेनेटरी फूड इंस्पेक्टर (एसएफआई) संजीव यादव के टीम के साथ संजय प्लेस स्थित पीएल पैलेस और होटल सिटी इन पर जांच के लिए गए। उन्हें होटल सिटी इन पैलेस के रूफटॉप पर कोयले की भट्ठी सुलगती हुई मिली। होटल प्रबंधन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। प्रबंधन ने जुर्माना अदा नहीं किया तो टीम ने कोयला भट्ठी को जब्त कर लिया। 

इसी तरह जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह और एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा फतेहाबाद रोड स्थित होटल अनप्लग्ड कोर्टयार्ड में निरीक्षण के लिए गए। उन्हें कोयले की भट्ठी संचालित पाई गई। होटल पर एनजीटी और ग्रेप के नियमों के उल्लंघन पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें