मैनपुरी। बीआरसी नगला जुला पर चल रहे दो दिवसीय स्कूल रेडिनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। बीएसए ने प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के अनुसार गतिविधियों का संचालन करें।
दूसरे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ बीएसए कमल सिंह और वरिष्ठ डायट प्रवक्ता डायट हर्ष दीपांकर तिवारी ने किया। संदर्भदाता डॉ. जितेंद्र कुमार गुप्ता प्रवक्ता डाइट, जितेंद्र कुमार बाथम एसआरजी सदस्य ने शिविर का निरीक्षण किया। शिक्षक संकुल प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। द्वितीय सत्र में विद्यालय की तैयारी के लिए उपयुक्त गतिविधियों के चयन पर चर्चा हुयी। तृतीय सत्र में विद्यालय और आंगनबाड़ी के जुड़ाव को मजबूत करने, चतुर्थ सत्र में विद्यालय की तैयारी के लिए गतिविधियों के लिए योजना बनाने पर जितेंद्र कुमार बाथम ने और पंचम सत्र में ब्लॉक स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण पर सुखेंद्र यादव ने चर्चा की। अंतिम सत्र में लोगों का फीडबैक तथा उनकी शंकाओं का समाधान डायट प्रवक्ता श्वेतांक कुमार और सतेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) धीरेंद्र सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।