फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: अक्तूबर में मिलेगी घर बैठे लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा, यह होगी ऑनलाइन की प्रक्रिया

Thu, 02 Sep 2021 12:01 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आधार कार्ड से डाटा नहीं मिला तो उसे बॉयोमेट्रिक के लिए कार्यालय आना होगा। वहीं, जो लोग घरों से लर्निंग लाइसेंस बनवाने में अक्षम होंगे, उनके लिए आरटीओ ऑफिस में ऑनलाइन आवेदन का केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया की जा रही है। 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर बैठे ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा आगरावासियों को अक्तूबर के पहले सप्ताह से मिल सकेगी। एक सितंबर से लागू होने वाली यह व्यवस्था कुछ खामियों की वजह से लागू नहीं हो सकी। शासन की ओर से बाराबंकी में इस एप और सॉफ्टवेयर का ट्रायल रन सफल चल रहा था, जिसमें तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं। 

विज्ञापन

अभी लर्निंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करके स्लॉट बुक करने के बाद कार्यालय आकर टेस्ट देने की व्यवस्था है। प्रतिदिन 300 आवेदकों के टेस्ट लिए जाते हैं। कार्यालय में कंप्यूटर पर आने वाले 14 में से नौ सवालों का सही जवाब आवेदक को देने होते हैं। एक सितंबर से लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया ऑनलाइन की जानी थी। इसके लिए बाराबंकी में ट्रायल रन चल रहा है, लेकिन वहां कुछ तकनीकी दिक्कतें आने के कारण आगरा समेत अन्य जिलों में इसे लागू नहीं किया जा सका। इसे एक सितंबर से चुनिंदा जिलों में लागू किया जाना था। 
अक्तूबर के पहले सप्ताह तक चालू करेंगे
आगरा में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस की सुविधा इस माह के अंत या अक्तूबर के पहले सप्ताह तक शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर विभागीय तैयारियां पूरी हैं। - प्रमोद कुमार सिंह, आरटीओ (प्रशासन)
विज्ञापन


यह होगी ऑनलाइन डीएल की प्रक्रिया
घर बैठे ऑनलाइन टेस्ट देने की व्यवस्था के तहत यह प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। स्लॉट बाध्यता भी खत्म हो जाएगी। एक एप और सॉफ्टवेयर के जरिए टेस्ट होगा, जिसे घर बैठे की आवेदक दे सकेगा। टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थी का डाटा विभाग के पास आ जाएगा। उसको बॉयोमेट्रिक के लिए भी कार्यालय नहीं आना होगा। आधार कार्ड से मिलान होने पर उसका डाटा स्वयं सिस्टम में फीड हो जाएगा। अगर, आधार कार्ड से डाटा नहीं मिला तो उसे बॉयोमेट्रिक के लिए कार्यालय आना होगा। वहीं, जो लोग घरों से लर्निंग लाइसेंस बनवाने में अक्षम होंगे, उनके लिए आरटीओ ऑफिस में ऑनलाइन आवेदन का केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से प्रक्रिया की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें