फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाएं

Sat, 06 Jan 2024 04:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाएं
विज्ञापन

डीजीसी ने एडीजीसी के साथ समीक्षा बैठक की

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दीवानी परिसर स्थित डीजीसी कक्ष में शनिवार को डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने एडीजीसी के साथ समीक्षा बैठक की। डीजीसी ने कहा कि फौजदारी के मुकदमों में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी करें। हर गवाह की अदालत में गंभीरता से गवाही कराएं।

बैठक में डीजीसी ने कहा कि जो मुकदमे कई साल से लंबित चल रहे हैं उनमें गवाही कराने की कोशिश करें। जिन मुकदमों में हाईकोर्ट ने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं उनमें तय तारीख पर गवाही कराएं। सरकारी गवाहों की गवाही कराने के लिए समय से नोटिस भिजवाएं। गवाहों को गवाही के लिए अदालत में बुलाने की विधिक प्रक्रिया अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंंने कहा कि अपराधी को सजा दिलाने के लिए प्रभावी तरीके से पैरवी की जाए। पुराने और हाईकोर्ट से संबंधित मुकदमों में गवाही कराने के लिए गंभीरता बरती जाए। विपिन चतुर्वेदी, मुकुल रायजादा, पुष्पेंद्र चौहान, संजीव चौहान, अभिषेक गुप्ता, शैलेंद्री राजपूत, एमपी सिंह चौहान, मनोज वर्मा, पुष्पेंद्र दुबे, विश्वजीत राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें