फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांस लेने में दिक्कत होने से दो मरीजों की मौत

Sat, 06 Jan 2024 04:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस लेने में दिक्कत होने से दो मरीजों की मौत
विज्ञापन

- दो अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गलनभरी सर्दी के बीच जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती अस्थमा के दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल काॅलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 565 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से दो मरीज हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिए गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सेवारामपुर निवासी 65 वर्षीय सुरेश चंद्र को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला नद्दाफान निवासी 58 वर्षीय नियाज मोहम्मद को सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजन शुक्रवार की शाम सीएचसी भोगांव लेकर पहुचे। यहां से गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें