फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल को देख जवां हुई मोहब्बत, 60 की उम्र के जर्मन दंपति ने ऐसे किया सेलीब्रेट

Sat, 28 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
दंप‌त‌ि ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता। तभी तो उम्र ढल जाए फिर भी मोहब्बत दिलों को जवां रखती है। जब दो प्यार करने वाले मोहब्बत की सबसे खूबसूरत निशानी के साए में आ जाएं तो 60 की उम्र पार करने वालों के लिए एक बार फिर से ये सेलीब्रेशन बनता है।
विज्ञापन

 
बता दें कि शुक्रवार के जर्मनी के आईटी विशेषज्ञ कार्स्टेन और उनकी शिक्षिका पत्नी क्रिस्टीन प्रेम के प्रतीक ताजमहल में अपनी शादी की 40 वीं सालगिरह मनाने आए। लेकिन, शुक्रवार को पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद होने के कारण वे मोहब्बत की इस निशानी का दीदार नहीं कर सके।  

फिर भी अपने होटल की छत से दुनिया के सातवें अजूबे को देखकर इस कदर खो गए कि उन्होंने सालगिरह को यादगार बनाने के लिए ताजमहल के सामने फिर से शादी रचा ली। 
विज्ञापन


और तो और उन्होंने यह शादी भारतीय संस्कृति के मुताबिक रचाई। भारतीय परिधानों में सजे-संवरे अपने मित्रों के सामने जर्मन पर्यटकों ने शादी रचाने के बाद एक दूसरे को ताज की प्रतिकृति भेंट की।
विज्ञापन

ताजमहल के बारे में कहा ये

दंप‌त‌ि ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ ताजमहल पर प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक बयानों का बवंडर खड़ा कर रहे हैं, वहीं जर्मनी से अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए ही आगरा आए दंपत्ति के मुताबिक ताजमहल दुनिया में इकलौती इमारत है जो प्रेम की प्रतीक और मुहब्बत का दूसरा नाम है। 

बता दें कि कार्स्टेन और क्रिस्टीन 60 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। फिर भी जब उन्होंने ताजमहल के सामने एक होटल की छत पर एक दूसरे को फूलों की माला पहनाई और भारतीय संस्कृति के मुताबिक शादी की रस्में कीं तो वाकई उनकी शादी की सालगिरह यादगार हो गई। 

इस मौके पर जर्मन दंपत्ति ने अपने मित्रों को खास-तौर पर बुलाया था। वे भी भारतीय परिधानों में शादी समारोह में शामिल होने आए। जर्मनी के ही इतिहासविद् कॉस्टेंटिन ने पर्यटकों की शादी का इंतजाम किया। क्रिस्टीन और कार्स्टेन भारतीय संस्कृति से प्रभावित हैं। वह तय कर चुके थे कि ताजमहल के सामने अपने प्यार को यादगार बनाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें