फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के छह बड़े तीर्थस्थलों में शामिल हुआ वृंदावन, इतने श्रद्धालु आते हैं हर साल

Sat, 28 Oct 2017 09:23 AM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन में - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन
भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा का वृंदावन देश के छह बड़े तीर्थस्थलों में शामिल हो गया है। धर्मनगरी में साल भर में करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वर्ष 2014 से कृष्ण भक्तों की संख्या में तेजी के साथ इजाफा हुआ है। बरसाना में भी 60 लाख भक्त एक साल में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


अगर मंदिरों पर जुटने वाली भक्तों की भीड़ के लिहाज से बात करें तो वैष्णो देवी, हरिद्वार, सिरडी साईं बाबा, तिरुपति बालाजी और केदारनाथ बद्रीनाथ देश के बड़े तीर्थस्थल हैं। मथुरा तो इस सूची में पहले से ही शामिल था लेकिन अब वृंदावन भी शामिल हो गया है। अगर पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो वृंदावन में साल भर में एक करोड़ 50 लाख भक्त भगवान के दर्शनों को पहुंचते हैं। 

देश के अलग-अलग हिस्सों से तो लोग आते ही हैं विदेशों में भी कान्हा के नाम की धूम है। ब्रज चौरासी कोस की यात्रा में भी विदेशी शामिल हो रहे हैं। जन्माष्टमी पर तो बड़ी संख्या में विदेशी भक्त वृंदावन में पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन


बरसाना में भी साल भर में करीब साठ लाख भक्तों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा का कहना है कि वृंदावन बड़ा तीर्थस्थल है। पहली बार प्रदेश में किसी तीर्थस्थल को लेकर अधिकारिक घोषणा हुई है। तीर्थस्थल घोषित हो जाने से विकास की योजनाओं की रफ्तार बढ़ जाएगी। 

पर्यटन विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार

बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
- 2012 में मथुरा में कुल 1.31 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। इनमें 29 हजार विदेशी श्रद्धालु थे
- 2013 में 3.20 करोड़ श्रद्धालु मथुरा आए थे। इसमें विदेशी श्रद्धालु 55 हजार 560 था 
- 2014 में मथुरा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 3.23 करोड़ पहुंची  
- 2015 में 3.25 करोड़ भक्त मथुरा पहुंचे। इसमें विदेशी श्रद्धालु  56 हजार थी

वृंदावन के प्रमुख मंदिर

वृन्दावन - फोटो : self
श्री बांकेबिहारी मंदिर, श्री राधा बल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर, राधा श्याम सुंदर मंदिर, राधा गोपीनाथ मंदिर, राधारमण मंदिर, मदन मोहन मंदिर, गोकुलानंद मंदिर, गोविंददेव मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, निधिवन, रंग जी मंदिर, कात्यायनी मंदिर, गोपेश्वर मंदिर, इस्कान मंदिर, प्रेम मंदिर, मां चामुंडा मंदिर, कृष्णकाली पीठ मंदिर। 
विज्ञापन

प्रमुख त्योहार

लठामार होली - फोटो : अमर उजाला
बरसाना की लठामार होली, गोवर्धन में मुडिया पूर्णिमा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्री राधाष्टमी, सावन भादो मेला, गुरु पूर्णिमा, यम द्वितीया, हरियाली तीज, रथ का मेला और बसंत पंचमी। बरसाना का प्रमुख मंदिर श्री राधा रानी मंदिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें