फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: राधाकुंड में जर्मन नागरिक की मौत, रह रहा था महिला मित्र के साथ; पुलिस ने साधा दूतावास से संपर्क

Tue, 19 Dec 2023 07:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 जोशी मोहल्ले में एक साल से महिला मित्र के साथ रह रहे जर्मन नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने दूतावास से संपर्क साधा है। नागरिक की मौत  स्वभाविक है।
 
विज्ञापन
राधाकुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के राधाकुंड कस्बे के जोशी मोहल्ले में स्टूडेंट वीजा पर रह रहे विदेशी नागरिक की मंगलवार को मौत हो गई। वह पिछले एक वर्ष से महिला मित्र विश्वास गेरवर (एंड्रिया डीओ विली गेरवर) के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन



जर्मन निवासी वाल्डेमर कोहराड बायर्टलाब (66 वर्ष) की सामान्य मौत हुई है। सूचना पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक के विदेशी होने के कारण जर्मन दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। दूतावास से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया है कि विदेशी नागरिक वृंदावन के किसी विद्यालय में अध्ययन कर रहा था। क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने बताया जर्मन निवासी वाल्डेमर कोहराड बायर्टलाब की स्वभाविक मृत्यु हो गई है। जर्मन दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें