फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में ट्रेन से कटकर पांच गोवंश की मौत, राजधानी के इंजन में फंसा सांड़

Mon, 21 Jan 2019 11:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शताब्दी के इंजन में फंसा गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर सोमवार सुबह राजधानी समेत अन्य गाड़ियों की चपेट में आने से पांच गोवंश कट गए। भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी के इंजन में एक सांड़ फंस गया। 

विज्ञापन


इससे राजधानी के इंजन का काउ गार्ड टूट गया। राजधानी करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रहने के बाद चालक ने उसे मक्खनपुर पर लूपलाइन पर रोक लिया। यहां से राजधानी को मालगाड़ी का इंजन लगाकर नई दिल्ली रवाना कर दिया।   

सुबह साढ़े पांच बजे भुवनेश्वर से नई दिल्ली जाने वाली 22811 राजधानी जब अपनी रफ्तार से शिकोहाबाद की तरफ आ रही थी, तभी माधौगंज क्रासिंग से पहले डाउन लाइन पर मालगाड़ी से एक सांड़ टकराकर अप लाइन पर गिर पड़ा। 

विज्ञापन

स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही राजधानी

सहायक स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि राजधानी के इंजन में सांड़ के फंस जाने से राजधानी स्टेशन पर 30 मिनट खड़ी रही। इंजन से सांड़ को निकालने के बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया। लेकिन शिकोहाबाद से निकलते ही राजधानी के इंजन में खराबी आ गई और चालक ने ट्रेन को मक्खनपुर लूप लाइन पर खड़ा कर लिया।

रेलवे सूत्रों के अनुसार यहां राजधानी करीब ढाई घंटे खड़ी रही। इससे राजधानी के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन ने राजधानी में मालगाड़ी का इंजन लगाकर रवाना किया। 

राजधानी के अलावा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और मालगाड़ी से अलग-अलग गोवंश कट गए।  सूचना पर पहुंचे रेल विभाग के कर्मचारी और गौरक्षादल के जिलाध्यक्ष अशोक राजपूत और स्थानीय निवासी केवी यादव ने सभी गोवंश को दफन कराया। 
विज्ञापन

ट्रैक पर कैसे पहुंचा गोवंश  

राजधानी समेत अन्य गाड़ियों की चपेट में आने से पांच गोवंश की मौत के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर गोवंश ट्रैक पर कैसे पहुंचा?  गोवंश को ट्रैक से क्यों नहीं हटाया गया। 

अगर रेल प्रशासन की यही लापरवाही चलती रही तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि गोवंश को किसानों ने खेतों से निकालकर भगाया तो वो रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें