फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दयालबाग में गैस आपूर्ति ठप, चार हजार घरों में नहीं जला चूल्हा; खोदाई में टूटी पाइप लाइन

Thu, 28 Sep 2023 07:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग में अचानक गैस आपूर्ति ठप हो गई। इससे चार हजार घरों में चूल्हा नहीं जला। दरअसल खोदाई के दौरान पाइप लाइन टूट जाने से ऐसा हुआ। 
विज्ञापन
Agra: दयालबाग में गैस आपूर्ति ठप, चार हजार घरों में नहीं जला चूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा के दयालबाग नगला बूढ़ी क्षेत्र में खोदाई के दौरान ग्रीन गैस कंपनी की पाइप लाइन तोड़ देने के कारण बुधवार रात को क्षेत्र के चार हजार से ज्यादा घरों में गैस की आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों के घरों पर चूल्हा नहीं जला। रात 8 बजे गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सप्लाई बंद हो गई। 

विज्ञापन


आपूर्तिकर्ता ग्रीन गैस कंपनी से शिकायत के बाद देर रात तक मरम्मत हो सकी। दयालबाग निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि रात में खाना बनाने के लिए पत्नी ने जब गैस चालू की तो चूल्हा जला नहीं। आसपास के घरों में पता किया तो जानकारी हुई कि पाइप लाइन कट गई है। 

यह भी पढ़ेंः- UP: दिल्ली में प्राइवेट नौकरी तो कभी गांव में टाइम पास...फिर भी शौक अमीरों वाले, अय्याशी ने बना दिया ISI एजेंट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कंपनी को शिकायत दर्ज कराई। ग्रीन गैस कंपनी के पीआरओ विनय भारद्वाज ने बताया कि पाइप लाइन कट जाने के कारण आपूर्ति बंद हुई थी। देर रात टीम भेजकर मरम्मत का काम कराया गया है। रात मे ही सप्लाई बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें