फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफलिंग करते समय स्कूल वैन में लगी आग

विज्ञापन
बरनाहल में धू धूकर जलती मारूति वैन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बरनाहल। विद्यालय की वैन में गैस रिफलिंग के समय हुए हादसे से वैन में अचानक आग लग गई। वैन में बैठा चालक कूद कर भाग गया। वैन धू-धूकर जलने लगी तो ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक वैन जल चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को थाने ले आई। थाने में उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

डालूपुर रोड स्थित सेंटमेरीज कान्वेंट पब्लिक स्कूल की वैन का चालक गगन निवासी बहसी थाना बरनाहल बच्चों को विद्यालय में छोडने के बाद वैन को लेकर विद्यालय के पास आ गया। ग्रामीणों के अनुसार चालक ने वैन को विद्यालय के पास एक दुकान पर लाकर खड़ा कर दिया और इस दुकान से वैन में गैस रिफलिंग कराने लगा। गैस रिफलिंग होते समय सुबह अचानक 10 बजे वैन में आग लग गई।
देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। चालक वैन से निकलकर भाग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। दमकल कर्मी जबतक मौके पर पहुंचते तब तक वैन पूरी तरह से जल चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक गगन को थाने ले आई। वहीं स्कूल प्रबंधक जितेंद्र कुमार का कहना है कि वैन उनके स्कूल की नहीं है। वैन पर आखिर स्कूल का नाम कैसे लिखा था। इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से चल रहे कई वाहन
बरनाहल। कस्बे में कई स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में लगे हुए अधिकांश वाहन गैस सिलिंडर से ही चल रहे हैं। एलपीजी से पास हुए बिना ही चल रहे वाहनों में रिफलिंग करके ही गैस भरवाई जाती है। गैस रिफलिंग करने वाले वाहनों में रिफलिंग करने के लिए मनमाने पैसे भी वसूलते हैं।
घरेलू गैस सिलिंडर से कोई भी वाहन संचालित नहीं किया जा सकता है। गैस रिफलिंग पूरी तरह से अवैध है। बरनाहल में गैस रिफलिंग से वैन जलने की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रतन कुमार वर्मा एसडीएम करहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें