फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ड्रोन उड़ाने पर लगेगी गैंगस्टर, एसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में ड्रोन उड़ाने की अभी तक कहीं भी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फैल रहीं अफवाहों पर पुलिस ने कड़ा रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील की कि वे चोरी या ड्रोन उड़ाने जैसी अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण आम लोगों में अनावश्यक भय फैल रहा है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने जनता से अनुरोध किया कि अगर उन्हें किसी भी अनजान व्यक्ति पर शक होता है, तो वे तुरंत पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति को चोर समझकर हमलावर न हों। इस तरह के कृत्यों से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। यह कदम प्रशासन ने जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया है, ताकि लोग अफवाहों के कारण किसी भी तरह की अराजकता का शिकार न हों।
विज्ञापन


शादी समारोह में ड्रोन उड़ाने से पहले लें पुलिस से अनुमति

किशनी। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं और ड्रोन उड़ाने की अफवाहों के बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस की टीम रात में लगातार गश्त कर रही है और ड्रोन के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने कस्बा के सभी ड्रोन संचालकों के साथ बैठक की। सभी ड्रोन संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब कोई भी ड्रोन बिना अनुमति के नहीं उड़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शादी-विवाह या किसी भी अन्य कार्यक्रम के लिए ड्रोन बुक करने से पहले, संचालकों को पुलिस थाने में आकर जानकारी देनी होगी और अनुमति लेनी होगी। उन्होंने ड्रोन संचालकों को यह भी सलाह दी कि वे किसी भी अन्य व्यक्ति को अपना ड्रोन देने से पहले उसकी पूरी तहकीकात कर लें और उसके बाद ही लेनदेन करें। सभी संचालकों ने पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस बैठक में निलेश शाक्य, राजेश कुमार, पवन सक्सेना, बिट्टू नागर, गोविंद, सुमित राठौर, तनिष्क गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें