वृंदावन के एक गेस्ट हाउस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़की ग्वालियर की और आरोपी वृंदावन के रहने वाले हैं। उनमें एक आरोपी को वो पहले से जानती थी। पुलिस ने दुष्कर्म और पास्को की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
12 वर्षीय लड़की ने जिन दो लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है, वे वृंदावन के ही रहने वाले हैं। जिनमें एक वो पहले से जानती है। लड़की भी पहले अपने परिवार के साथ वृंदावन में रहती थी और यहीं एक स्कूल में पढ़ती थी।
जिस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, वो पहले भी उससे छेड़छाड़ करता था। उठा ले जाने की धमकी देता था। धमकियों से परिवार इतना डरा कि वे लोग वृंदावन छोड़कर ग्वालियर चले गए।