फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी फिर हुई शर्मसार, हरियाणा की महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने वीडियो भी बनाया

Mon, 08 Oct 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
रेप
विज्ञापन

वृंदावन के एक गांव में शौच को गई महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। महिला ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से हरियाणा की रहने एक शादीशुदा महिला वृंदावन कोतवाली के एक गांव में अपनी ममेरी बहन के घर आई थी। रविवार रात लगभग 10 बजे महिला गांव के पास जंगल की तरफ शौच को गई थी, तभी गांव के चार युवकों ने उसे दबोच लिया। 

महिला के मुंह में कपड़ा ठूस उसे जंगल में ले गए। इसके बाद वहां तीन युवकों ने महिला के साथ रेप किया, जबकि एक युवक वीडियो बनाता रहा। जाते समय युवक महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के शरीर पर चोट भी आईं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

किसी तरह पीड़ित महिला रोते-बिलखते वापस बहन के घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी अपनी बहन और जीजा दी। बताया जा रहा है कि महिला  अपनी बहन के घर अक्सर आया-जाया करती थी। 

सोमवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और सीओ सदर प्रीति सिंह से घटना की शिकायत की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी रिंकू, नवीन, सुनील और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है। 

पुलिस ने आरोपी दिनेश को पकड़ लिया है। सीओ सदर ने बताया कि अभी एक युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा है। बाकी तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें