वृंदावन के एक गांव में शौच को गई महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। वहीं एक युवक मोबाइल से वीडियो बनाता रहा। महिला ने कोतवाली में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है।
मूल रूप से हरियाणा की रहने एक शादीशुदा महिला वृंदावन कोतवाली के एक गांव में अपनी ममेरी बहन के घर आई थी। रविवार रात लगभग 10 बजे महिला गांव के पास जंगल की तरफ शौच को गई थी, तभी गांव के चार युवकों ने उसे दबोच लिया।
महिला के मुंह में कपड़ा ठूस उसे जंगल में ले गए। इसके बाद वहां तीन युवकों ने महिला के साथ रेप किया, जबकि एक युवक वीडियो बनाता रहा। जाते समय युवक महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला के शरीर पर चोट भी आईं हैं।