कासगंज। जिले में गंगायात्रा की सफलता पर प्रशासन गदगद है। मेहनत से अपने कार्य को अंजाम देने वाले कर्मचारियों को अब सरकारी सम्मान से नवाजा जाएगा। सीडीओ ने गंगायात्रा की सफलता में जुटे सभी विभागों के अधिकारियों से बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। जिन्हें प्रशासन सम्मानित करेगा।
29 जनवरी को जिले में गंगायात्रा पहुंची। इसका भव्य स्वागत किया गया। गंगा किनारे के सटे गांव से यात्रा गुजरती हुई फर्रुखाबाद जिले में पहुंची। कासगंज जिले में जहां-जहां यात्रा गुजरी वहां भव्य स्वागत हुआ। प्रशासन ने सफल आयोजन कराया। गंगायात्रा के स्वागत की सफलता पर प्रभारी मंत्री खुश नजर आए। वैसे तो प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने गंगायात्रा में जुटे सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। लेकिन अब बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किए जाने की योजना तय की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी ने गंगायात्रा की सफलता में जुटे सभी जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों से उन कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है।
आंकड़े की नजर से-
- 15 विभाग गंगायात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे।
- 34 गांव में होकर गुजरी थी यात्रा।
- 54 किलोमीटर तक जगह जगह सरकारी कर्मचारियों ने किया था स्वागत।
वर्जन-
मांगी है कर्मचारियों की रिपोर्ट
- कुल 15 विभाग गंगायात्रा के स्वागत की सफलता में लगे हुए थे। कर्मचारियों ने बेहतर काम किया। गांव साफ सुथरे बनाएं। सभी जिम्मेदार विभागों के कर्मचारियों की रिपोर्ट मंागी गई है जिससे उन्हें प्रोत्साहित किया जा सके ।- तेज प्रताप मिश्र, सीडीओ।