03एमएनपी-06-जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अध्यक्ष संध्या यादव व सदस्यगण
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला योजना की बैठक से पूर्व सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिला पंचायत की बैठक हुई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सभी ब्लॉकों से आए करोड़ों के प्रस्ताव पास हुए।
जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक हुई। कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले के नौ ब्लॉकों से आए विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों ने एक-एक कर कुल 60 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास कर दिए। हालांकि इन प्रस्तावों के पास होने के बाद अब आखिरी निर्णय जिला योजना की बैठक में होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा लगातार सड़कों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। बैठक की कार्रवाई प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी सुभाष वर्मा ने पढ़कर सुनाई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव, कार्य अधिकारी राजेंद्र सिंह व जिला पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।