फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में उफान पर गंगा: बैराजों से छोड़े गए पानी से बढ़ा गंगानदी का जलस्तर, बाढ़ के हालात

Wed, 21 Jul 2021 05:56 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

पिछले 24 घंटे में कछला गंगानदी में 1.10 तक जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए टीमों को निगरानी में लगाया है।
विज्ञापन
कछला घाट पर गंगा नदी में उफान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगानदी में जलस्तर बढ़ने लगा है। बैराजों में पानी बढ़ने के बाद पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में सामान्य बाढ़ के हालात गंगानदी में बन गए हैं। पिछले 24 घंटे में कछला गंगानदी में 1.10 तक जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए टीमों को निगरानी में लगाया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद हालात सामान्य हो गए थे, लेकिन अब फिर से बैराजों पर पानी बढ़ रहा है। पहाड़ों पर ही नहीं बल्कि मैदानी इलाकों में भी बारिश शुरू हो गई है। इसके लिए निरंतर बैराजों का पानी गंगानदी के रास्ते आगे की ओर भेजा जा रहा है। धीमे धीमे पानी बढ़ता ही जा रहा है। इसलिए गंगानदी में पानी की धार तेज हो गई है और लहरें हिलोरें मार रही हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। जिससे कछला गंगानदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को तो नदी में सामान्य बाढ़ के हालात पैदा हो गए। कछला पुल पर जलस्तर 1.10 मीटर तक बढ़ गया है। सिंचाई विभाग दिन रात निगरानी कर रहा है और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय किया गया है।
 
ग्रामीणों की भी बढ़ी धड़कनें
गंगानदी में पानी का स्तर बढ़ने के कारण तटवर्तीय क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों की धड़कनें भी बढ़ गई हैं। ग्रामीण बाढ़ की आशंका के मद्देनजर बेहद चिंतित हैं। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी ग्रामीणों को भरोसा दे रहे हैं कि अभी खतरे की कोई स्थिति नहीं है। विभाग ने बाढ़ से निपटने के लिए चाक चौबंद इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन


अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग का कहना है कि बारिश होने के कारण बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ा है। गंगानदी में सामान्य बाढ़ के हालात बने हैं, लेकिन खतरे की कोई चिंता नहीं है। अब हरिद्वार बैराज पर पानी कुछ कम हो रहा है। सिंचाई विभाग की टीमें निगरानी में लगी हैं- अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन


आंकड़े की नजर से
- 116881 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 94451 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 77819 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 163.20 मीटर के निशान पर पहुंचा कछला गंगा का जलस्तर।

आगरा विश्वविद्यालय: मुख्य परीक्षा के लिए नियम विरुद्ध बनाए केंद्र, अंतिम सूची भी नहीं हुई जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें