फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: मैनपुरी में किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, दुकान से सामान खरीदने गई थी पीड़िता

Tue, 08 Jun 2021 12:18 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री एक जून को दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। तभी गांव कुम्हौल निवासी तीन आरोपी उनकी पुत्री को जबरन गाड़ी पर बैठा कर अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जनपद में थाना किशनी क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को कुछ युवकों ने अगवा करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को उसे गांव के बाहर छोड़ कर भाग गए। सोमवार को पीड़िता के परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री एक जून को दुकान पर कुछ सामान खरीदने के लिए गई थी। तभी गांव कुम्हौल निवासी तीन आरोपी उनकी पुत्री को जबरन गाड़ी पर बैठा कर अगवा कर ले गए थे। आरोप है कि आरोपी किशोरी को करहल थाना क्षेत्र में किसी जगह पर ले गए।

वहां आरोपियों ने किशोरी को बंधक बनाकर रखा और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अगले दिन शाम के समय किशोरी को गांव कुम्हौल के पास छोड़ कर भाग गए। किशोरी ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को साथ हुई घटना की जानकारी दी। पीड़िता थाने में शिकायत लेकर गई लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी भोगांव अमर बहादुर का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है, जानकारी की जा रही है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो पीड़िता को न्याय मिलेगा। दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  फिरोजाबाद: प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर किसान की हत्या, आरोपियों के पकड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
गोवंश की तस्करी का अनोखा तरीका: ट्रक में बालू डालकर करते थे तस्करी, फिरोजाबाद पुलिस की मुठभेड़ में आठ तस्कर पकड़े



 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें