फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियतः मासूम दर्द से तड़प रही थी, उसे डॉक्टर के पास ले गए, यहां जो पता चला सुनकर कांप उठी मां

Sat, 19 May 2018 12:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बस्ती में डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार किया गया।
विज्ञापन


बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे उसे डाक्टर के पास ले गए। उसके साथ दरिंदगी पांच दिन पहले हुई थी। वह तभी से रोए जा रही थी। 

उसे पड़ोस का एक युवक नहलाने के बहाने से ले गया था। उसके साथ ही उसके दो और दोस्त शामिल रहे। बच्ची के परिजनों ने शुक्रवार देर शाम तहरीर दी। इस पर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह बस्ती में पहुंचे। 

वहां लोगों ने बताया कि बच्ची के साथ दुराचार हुआ है। उसे चोट आई है। इस कारण वह रोए जा रही थी। बच्ची की मां को इसकी आशंका हुई। वह उसे डाक्टर के पास ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के मुताबिक पड़ोस का एक युवक उसे नहलाने के बहाने घर के बाहर चबूतरे से ले गया था। उसे दो अन्य युवकों के साथ बच्ची को ले जाते हुए लोगों ने देखा था। इसी आधार पर माना जा रहा है कि तीनों ने यह दरिंदगी की है।

लोहामंडी थाना के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तीनों आरोपी मजदूर हैं। उनकी उम्र 35-35 साल है। तीनों नशेड़ी हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

आगरा कॉलेज के मैदान में सात साल की मासूम की रेप केबाद हत्या की गई। जालमा के वैज्ञानिक ने पांच और छह साल की बच्चियों का यौन शोषण किया। 

आगरा के ही एत्मादपुर में बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इसके अलावा खेरागढ़, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी में बच्चियों के साथ वारदात हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें