फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के मुद्दे उठाने में पीछे रहे ब्रज के सांसद, पढ़ें संसद में अपने प्रतिनिध का रिपोर्ट कार्ड

Sat, 19 May 2018 12:01 PM IST
चंद्रमोहन शर्मा, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ब्रज के सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार 26 मई को अपने चार साल पूरे करने जा रही है। इस कारण सांसदों की प्रदर्शन पर चर्चा होने लगी है। ब्रज के सांसदों का लोकसभा में प्रदर्शन देखें तो बहुत अच्छा नहीं है।
विज्ञापन


ब्रज में तमाम बड़ी समस्याएं होने के बावजूद सदन में मुद्दे बहुत कम उठाए गए। प्राइवेट बिल तो एक भी सांसद ने पेश नहीं किया। हाजिरी की हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। 

हमारे सांसदों में ऐसे भी हैं जिनकी उपस्थिति 40 फीसदी से भी कम है। ब्रज में यमुना की हालत खराब है, आलू किसान तबाह हो रहे हैं, हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए आंदोलन चल रहा है। 
विज्ञापन

ताज महल - फोटो : SELF
ताजनगरी में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि सांस लेना दूभर हो गया है। ऐसे तमाम मुद्दे होने के बावजूद सांसदों ने सवाल भी कम ही उठाए हैं। ऐसे भी सांसद हैं जिन्होंने चार साल में सिर्फ एक ही सवाल उठाया। 

संस्था पीआरएस इंडिया डॉट ओआरजी ने इस पर रिसर्च किया है। इसके बाद तमाम आंकड़े वेबसाइट पर दिए हैं। ब्रज के छह सांसदों में चार भाजपा के हैं। 

इसमें आगरा के रामशंकर कठेरिया, फतेहपुर सीकरी के चौधरी बाबूलाल, मथुरा की हेमा मालिनी और एटा के राजवीर सिंह। दो सांसद सपा के हैं, ये हैं फिरोजाबाद के अक्षय यादव और मैनपुरी केतेज प्रताप सिंह यादव।
विज्ञापन

संसद में सांसदों ने क्या किया

राम शंकर कठेरिया ( आगरा)
उपस्थिति प्रतिशत        : 73
सवाल किए                  :  21
बहस में हिस्सा              :  10
प्राइवेट बिल पेश किए     :  00 


चौधरी बाबूलाल ( फतेहपुर सीकरी)
उपस्थिति                 : 94 प्रतिशत
सवाल किए               : 25
बहस में हिस्सा          : 13
प्राइवेट बिल पेश किए : 00

हेमा मालिनी ( मथुरा )
उपस्थिति                   : 39 प्रतिशत
सवाल किए                 : 199
बहस में हिस्सा            : 16
प्राइवेट बिल पेश किए   : 00

अक्षय यादव ( फिरोजाबाद)
उपस्थिति  प्रतिशत       : 73
सवाल किए                 : 01
बहस में हिस्सा             : 10
प्राइवेट बिल पेश किए    : 00

तेज प्रताप सिंह यादव ( मैनपुरी )
उपस्थिति                  :  84
सवाल किए                : 120
बहस में हिस्सा           : 10
प्राइवेट बिल पेश किए  : 00

राजवीर सिंह ( एटा )
उपस्थिति                 : 81
सवाल किए               : 20
बहस में हिस्सा           : 14
प्राइवेट बिल पेश किए  : 00
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें