फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्र ग्रहणः 3 घंटे तक रहेगी छाया, प्रभाव से बचना है तो करें ये

Wed, 31 Jan 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
lunar eclipse
विज्ञापन
पुष्य और अश्लेषा दो नक्षत्रों के बीच कर्क राशि पर आज चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण की अवधि शाम 5:18 बजे से रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। खग्रास की अवधि शाम छह बजकर 21 मिनट से शाम सात बजकर 19 मिनट तक रहेगी। 
विज्ञापन


ज्योतिष आचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया ये ग्रहण मेष, वृष, कन्या, धनु राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आचार्य माखन लाल चतुर्वेदी ने बताया ये चंद्र ग्रहण खग्रास होगा। इसके सूतक प्रात: आठ बजकर 18 मिनट से प्रारंभ हो जाएंगे। 

ज्योतिष आचार्य पंडित अजय तैलंग ने बताया सूतक के समय में खाद्य पदार्थों में कुशा रखकर रखें। ग्रहण के समय ईश्वर का ध्यान करके गायत्री मंत्र का जाप करें। हवन पाठ पूजा के साथ दान करें। 
विज्ञापन


श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा ने बताया इस ग्रहण का मध्यकाल सायं सात बजे रहेगा। सूतक की अवधि में बाल, वृद्धजन, रोगी, आसक्त जनों को छोड़कर अन्य को भोजन नहीं करना चाहिए और सोना नहीं चाहिए।

किस राशि पर कैसा रहेगा चंद्र ग्रहण

मेष: कार्य सिद्ध होंगे, लाभ होगा। 

वृष: धन का लाभ होगा, उन्नति होगी।

मिथुन: धन की हानि होगी, यात्रा का योग।

कर्क: शरीर को कष्ट, गुप्त रोग, दुर्घटना।

सिंह: धन की हानि, चिंता का योग।

कन्या: धन का लाभ, सुख की प्राप्ति।

तुला: रोग, कष्ट, भय और संघर्ष।

वृश्चिक: चिंता, संतान से कष्ट मिलेगा।
विज्ञापन

धनु: शत्रु से भय, साधारण लाभ, खर्च का योग।

मकर: पति-पत्नि के संबंधों में परेशानी आ सकती है।

कुंभ: रोग, चिंता और संघर्ष का योग।

मीन: खर्च अधिक, कार्यों में होगा विलंब। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें