कासगंज। सिढ़पुरा कस्बा क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी को नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मां ने रविावर को एसपी से मिलकर शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
किशोरी व उसकी मां 9 दिसंबर को शाम चार बजे अपने घर पर थीं। मां का आरोप है कि मोहल्ले का ही रामवीर एक लड्डू लेकर आया और उसकी पुत्री को दे दिया। इसके बाद से बेहोशी छाने लगी। रामवीर ने किशोरी की मां को बाजार से कुछ लाने के लिए कहा। जब किशोरी की मां बाजार से लौटकर आई तो रामवीर किशोरी को घर से नशे की स्थिति में रवेंद्र निवासी तैयबपुर के घर ले जा चुका था।
आरोप है कि यहां रवेंद्र व मोहल्ला के अनीत ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष प्रेमपाल ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।