फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 रुपये की पर्ची में निकले 100 रुपये, फिर लगवा ली सोने की अंगूठी; बोले-दांव खाली... फुर्र हो गए टप्पेबाज

Sun, 21 Jul 2024 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में 20 रुपये की पर्ची में 100 रुपये निकाले। इसके बाद सोने की अंगूठी लगाने को कहा। फिर टप्पेबाजों ने कहा कि आपकी पर्ची खाली है। सोने की अंगूठी लेकर टप्पेबाज फुर्र हो गए। 
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पालीवाल पार्क में टहलने आने वाले लोगों को टप्पेबाज गैंग शिकार बना रहा है। शनिवार को गांधीनगर के मुरारीलाल खंडेलवाल को गैंग ने ठग लिया 20 रुपए में पर्ची निकालने का झांसा देकर सात ग्राम सोने की अंगूठी लेकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मुरारीलाल खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार सुबह वह टहलने के लिए पालीवाल पार्क में आए थे। रास्ते में उन्हें बाइक पर पैंट शर्ट पहने एक युवक मिला। वह विकास नगर जाने का रास्ता पूछने लगा। उन्होंने उसे बताया कि विकास नगर कमला नगर में है। तभी पैदल एक व्यक्ति आया। उसने बाइक सवार को 20 रुपए दिए। 

बाइक सवार ने भी रुपए लेने के बाद एक पर्ची दी। पर्ची देखने के बाद 100 रुपए निकाल कर दे दिए। फिर से यही किया। मुरारीलाल से भी बाइक वाला कहने लगा कि रुपए लगाओ तो ज्यादा पैसा कमा लोगे। उन्होंने 20 रुपए निकाल कर दे दिए। मगर, पर्ची खाली निकली। इस पर फिर से पैसे लगाने की कहने लगा। 
विज्ञापन


मुरारी लाल ने मना किया तो कहा कि सोने की अंगूठी लगा दो। यह व्यक्ति भी अपनी सोने की अंगूठी दे रहा है। उन्होंने सात ग्राम सोने की अंगूठी लेने के बाद खाली पर्ची दिखा दी। अचानक दोनों युवक बाइक पर बैठकर भाग निकले। उन्होंने घर जाकर जानकारी दी। तब पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें