घर में ही होंगे प्रथम पूज्य विराजमान
इस बार घर में गणपति बप्पा को विराजमान करेंगे। विसर्जन के लिए नया गमला लाया जाएगा। गमले में ही पूरे रीति रिवाज के साथ भगवान गणेश का विसर्जन किया जाएगा। - तृप्ती मदान, जेआर रॉयल, पश्चिमपुरी
घर में मनाएंगे गणेश चतुर्थी
इको फ्रेंडली भगवान गणेश की मूर्तियां घर में सभी को काफी पसंद आई। घर के मंदिर में पुष्पों लताओं के बीच उन्हें विराजमान करेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी घर में गणेश चतुर्थी मनाएंगे। - सोनिका कालरा, पुष्पांजलि गार्डेनिया
फूल कारोबारियों के चेहरे खिले
फूलों का कारोबार करने वालों के चेहरे पर कुछ ही दिनों में दूसरी बार खुशी दिखाई दे रही है। जन्माष्टमी पर फूल कारोबारियों का अच्छा व्यापार हुआ। इस बार भगवान गणेश ने उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान बिखेर दी है। बल्केश्वर कॉलोनी में फूल की दुकान चलाने वाले अनिल का कहना है कि फूलों की अच्छी बुकिंग मिली है।
आगरा: इन रास्तों पर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आंबेडकर पुल चौक से हाथी घाट मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन