18एमएनपी-18-बेवर मंडी में हुए गड्ढों में भरा पानी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बेवर मंडी की बदहाली के दिन अब और दिन नहीं रहेंगे।
इसके कायाकल्प के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंडी में कार्य शुरू हो जाएगा। इससे जिले की एक और मंडी बेहतर हो जाएगी।
आगरा मंडल की मंडियों की अगर बात करें तो बेवर मंडी सबसे खस्ताहाल थी।
न तो यहां आढ़तियों के बैठने के लिए दुकानें हैं और न ही चलने के लिए सड़क लेकिन अब बेवर मंडी के दिन बहुरेंगे। शासन की स्वीकृति के बाद 5.30 करोड़ से मंडी का कायाकल्प किया जाएगा। इससे न केवल आढ़तियों के लिए दुकानें बनेंगे, बल्कि सड़कों और बाउंड्रीवाल को भी सुरक्षित कराया जाएगा। लंबे समय से मंडी परिषद बेवर मंडी के निर्माण के लिए प्रयास कर रहा था। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद यहां निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
ये होंगे कार्य
-25 नई दुकानें
-04 गोदाम 100 मीट्रिक टन क्षमता की
-चबूतरों का निर्माण
-पुरानी दुकानों व चबूतरों का जीर्णोद्धार
-मंडी कार्यालय का निर्माण
-बाउंड्रीवाल का निर्माण।
बेवर की मंडी शायद प्रदेश की सबसे बदहाल मंडियों में से एक थी। शासन से अब इसके कायाकल्प के लिए स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
मूलचंद गंगवार, उप निदेशक मंडी परिषद आगरा।