आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे कॉसमॉस क्रिकेट कप में बृहस्पतिवार को कॉसमॉस गैलेक्सी और कॉसमॉस मून के बीच रोचक मुकाबला हुआ। इसमें कॉसमॉस गैलेक्सी ने कॉसमॉस मून को 21 रन से हराया। इस जीत में नेहा यादव की 74 रन की बेहतरीन बल्लेबाजी और अभिज्ञ सिंघल की गेंदबाजी की प्रमुख भूमिका रही।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉसमॉस गैलेक्सी की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। टीम की ओर से नेहा यादव ने सर्वाधिक 74 रन की शानदार पारी खेली। ऋतिक सिंह ने 40, अनमोल जैन ने 29 और अर्नव भारद्वाज ने 28 रन का योगदान दिया। कॉसमॉस मून की ओर से जतिन शर्मा और धैर्य जैन ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि मयंक बघेल और मिष्टी भारद्वाज को 1-1 विकेट लेने में सफलता मिली।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस मून की टीम 33 ओवर में 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अचिंत्य गुप्ता ने 64 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मयंक बघेल ने 19 रन बनाए। कॉसमॉस गैलेक्सी की ओर से अभिज्ञ सिंघल ने 3 विकेट चटकाए। पवन यादव और ऋतिक सिंह ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेहा यादव को प्लेयर ऑफ द मैच और अचिंत्य गुप्ता को फाइटर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नेहा और अचिंत्य