फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्भवती से डेढ़ साल का बच्चा छीना, पुलिस ने दिलाया वापस

विज्ञापन
बाह: भदरौली में बच्चा छीने जाने के विरोध पर मारपीट का ​शिकार हुई सिरसागंज की मां-बेटी
विज्ञापन
बाह। अपनी मां के साथ ससुराल में सुलह के लिए आई 3 माह की गर्भवती की गोद से डेढ़ साल का बच्चा छीने जाने एवं विरोध पर पीटे जाने का मामला सामने आया है। बच्चा छीने जाने पर महिला पुलिस के सामने रो पड़ी, जिस पर पसीजी पुलिस ने उसे बच्चा दिला दिया। जांच और कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

3 साल पहले सिरसागंज के चिरौली गांव की सना बानो की भदरौली में शादी हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती है, डेढ़ साल का बेटा मोहम्मद सुवान उसकी गोद में है। उसे ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। बृहस्पतिवार अपरान्ह 3.30 बजे सना बानो अपनी मां निशा बानो के साथ सुलह समझौते के लिए भदरौली आई थी। निशा बानो ने पुलिस को बताया कि घर पर पहुंचते ही ससुरालियों ने सना बानो से बच्चा छीन लिया, विरोध करने पर उसके और बेटी के साथ मारपीट कर दी। बच्चा न दिए जाने एवं मारपीट किए जाने पर मां-बेटी भदरौली चौकी पर पहुंची। सना बानो पुलिस के सामने बेटे को लेकर रो पड़ी। मां की तड़प देख कर पसीजी पुलिस ने हस्तक्षेप पर उसको बच्चा दिला दिया। पुलिस ने घायल मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। शिकायती पत्र पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें