गीले बालों में फंगल इन्फेक्शन ने सिर की त्वचा को बीमार कर दिया है। फोड़े-फुंसियां होने से बाल ज्यादा टूट रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में ऐसी परेशानी वाले करीब 90 मरीज आ रहे हैं।
एसएन की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा यादव ने बताया कि उमस और बरसात के कारण फंगल इन्फेक्शन और त्वचा की एलर्जी के मरीजों की संख्या डेढ़ से दोगुना बढ़ी है। लोगों को दाद, खुजली हो रही है। इनमें हर उम्र के मरीज हैं। सबसे ज्यादा गर्दन, हाथ, पीठ और बगल में ऐसी दिक्कतें हैं। कई मरीजों में कीड़े काटने से फुंसी होने की बीमारी है। दवा के साथ शरीर की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
- विभागाध्यक्ष डॉ. चाहर ने बताया कि खाने में प्रोटीन, आयरन वाले खाद्य सामग्री का अधिक उपयोग करें। इसमें लोग अंडा, पनीर, ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयरन की कमी है तो पालक समेत हरी सब्जी, अनार भी खाएं। पूरी नींद लें और विटामिन डी की कमी है तो सुबह तड़के सूर्य उगते समय दस मिनट धूप सेंक सकते हैं। विटामिन डी की दवा का भी उपयोग कर सकते हैं।
- नहाने के बाद बाल को तौलिया में कसकर न बांधे।