पुलिस की मौजूदगी में कराया गया अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में रविवार को कोरोना संक्रमण की आशंका पर बुजुर्ग की शव यात्रा रोके जाने से बवाल हो गया। दूसरे गांव के ग्रामीणों ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में मृतक का बेटा घायल हो गया।
घटना से दोनों गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने दोनों गांव के ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली वृंदावन के नगला बिहारी निवासी बाबू (65) पुत्र भूप सिंह की रविवार को बीमारी के कारण मौत हो गई। ग्रामीण मृतका के इकलौते बेटे गुलाब सिंह (28) के साथ शवयात्रा लेकर नगला बरहेरा के यमुना घाट के लिए जा रहे थे।