वृद्ध ने अपने बेटे के लिए ई-रिक्शा खरीदा था। इसकी कुछ रकम बकाया रह गई थी। इस रकम को लेकर ई-रिक्शा एजेंसी के कर्मचारी ने वृद्ध की पिटाई कर दी, जिससे वो कोमा में चला गया। वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई।
आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में उधारी की रकम न चुका पाने पर ई-रिक्शा एजेंसी के कर्मचारी ने वृद्ध की पिटाई कर दी। फोन कर धमकी दी। वृद्ध कोमा में चला गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन के हंगामा करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
महादेवी नगर के गिर्राज धाम कॉलोनी निवासी कुबेर सिंह (75) वर्षीय ने अपने बेटे के लिए ई-रिक्शा खरीदा था। एजेंसी संचालक के कुछ रुपये बाकी रह गए थे। परिजन का आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारी पुष्पेंद्र यादव ने कुबेर सिंह को 26 जुलाई की शाम 6 बजे टेढ़ी बगिया चौराहे के पास रोक लिया।
गालीगलौज देने पर उन्होंने विरोध किया तो मारपीट की। कुछ देर बाद उनके फोन पर धमकाया। इससे वह कोमा में चले गए। परिजन ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 4 अगस्त सुबह करीब 5:30 बजे मौत हो गई। तब भी पुलिस ने केस नहीं लिखा। परिजन ने थाने पर हंगामा किया, तब केस लिखा गया।
विज्ञापन
ट्रांसयमुना थाना प्रभारी ने बताया कि 27 जुलाई को सूचना मिलने के बाद वृद्ध का मेडिकल कराया गया था। मेडिकल में चोट लगने की पुष्टि नहीं हुई। परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।