फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पत्नी के नकदी व आभूषण सहित लापता होने से क्षुब्द पति ने की आत्महत्या

Sat, 18 Feb 2023 06:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नकदी और आभूषण के साथ पत्नी के घर से लापता होने से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद युवक के शव को फंदे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

आत्म हत्या करने वाला युवक अरविंद (25) सोरोंजी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी गांव का निवासी था। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी दवा लेने के बहाने घर से निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। युवक ने पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। उसने बक्सा अलमारी आदि देखा तो पता लगा कि वह नकदी व आभूषण भी ले गई है। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने रात को जब परिजन सोने चले गए तो कमरा अंदर से बंद कर फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। परिजनों को इसकी घटना की जानकारी सुबह के समय हुई।
परिजनों ने घटना की सूचना सोरोंजी कोतवाली प्रभारी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अरविंद के शव को कमरे का दरवाजा तुड़वाकर फंदे से नीचे उतरवाया गया। पंचनामा भरने की कार्रवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


वर्जन:
युवक ने अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कोई तहरीर मामले में नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलते ही है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - गोविंद बल्लभ शर्मा, कोतवाली प्रभारी सोरोंजी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें