फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहलग के सीजन में फल हुए महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सहलग के सीजन में फलों की कीमतों में इजाफा हुआ है। फल महंगे होने से जहां दुकानदार खुश हैं वहीं ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी फलों की कम खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग के सीजन में फलों की मांग बढ़ जाती है। एक माह में अधिकांश फलों की कीमतों में उछाल आया है। मंडी से लेकर खुले बाजार में फल महंगे मिल रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि शादी वाले घरों में फलों की मंाग बढ़ जाती है, जिससे सहालग में फल महंगे हो जाते हैं। मंडी में बहुतायत में फल आने के बाद भी बढ़ी खपत के कारण फल महंगे हैं।
विज्ञापन

फल आज के दाम एक महीना पहले
सेव 120 रुपया 100 रुपया
संतरा 60 रुपया 50 रुपया
पपीता 40 रुपया 30 रुपया
अंगूर 120 रुपया 100 रुपया
काला अंगूर 140 रुपया 120 रुपया
अन्नास 60 रुपया 50 रुपया
(सभी फलों के दाम प्रति किलो में हैं)
सहालग के सीजन में फल महंगे हो जाते हैं। सहालग के बाद कीमतों में उतार आना शुरू हो जाता है।
गौरव, दुकानदार
कुछ फलों की कीमतों में सहालग का असर नहीं होता है। केला, चीकू, अनार के दाम एक जैसे ही हैं।
अरविंद, दुकानदार
एक माह में ही फलों के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई के दौर में अब तो फल खरीदना मुश्किल हो गया है।
मोहित राठौर, ग्राहक
बीमारी में डॉक्टर मरीज को फल खाने को कहते हैं। महंगे होने से मरीजों को फल खिलाना मुश्किल है।
अनिल गंभीर, ग्राहक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें