फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेताओं ने दो युवकों को पीटा, गांव वालों ने पलटे चार ठेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। लेनदेन के विवाद में कसवा पड़ाव चौराहा पर फल विक्रेताओं ने बाइक सवार दो युवकों को पीट दिया। युवक थाने पहुंचे लेकिन आरोप है कि उनकी वहां नहीं सुनी गई। इस पर युवकों ने फोन कर गांव से लोगों को बुला लिया। गांव वालों ने चार ठेल पलट डाले। फल विक्रेताओं ने गांव वालों पर लूटपाट का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियन खंदौली निवासी शाहरुख पड़ाव चौराहा पर पुलिस चौकी के पास फल की ठेल लगाता है। शुक्रवार की दोपहर सादाबाद क्षेत्र के बाइक सवार दो युवक ठेल पर केला खरीदने आए। रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाहरुख ने अन्य फल विक्रेताओं के साथ दोनों की पिटाई कर दी। इस पर बाइक सवार अपनी शिकायत लेकर थाना खंदौली पहुंचे। आरोप है कि थाने पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाइक सवार युवकों ने अपने गांव फोन कर दिया। कुछ ही देर में गांव से 12-13 युवक आ पहुंचे। युवकों ने आते ही शाहरुख और फल विक्रेता फारुख खान, करकल्ली और जफरुद्दीन के ठेल पलट दिए। फल सड़क पर फैल गए। दोनों पक्ष में मारपीट हुई। चौराहे पर अफरातफरी मच गई। थोड़ी देर बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। फल विक्रेताओं ने युवकों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है की दोनों पक्षों में कोई भी थाने पर तहरीर देने नहीं आया। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पड़ाव चौराहा पर ही पुलिस चौकी बनी हुई है। जिस समय झगड़ा हुआ, उस समय चौकी पर कोई नहीं था। पिटने के बाद बाइक सवार अपनी शिकायत लेकर थाना खंदौली पहुंचे। यदि पुलिस ने उनकी सुनकर कार्रवाई की होती तो बवाल न बढ़ता। इसकी चर्चा पूरे मोहल्ले में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें