बाह: वन महोत्सव: संजेती के पंचायत सचिवालय पर पौध रोपण
बाह। वन महोत्सव के तहत रविवार को जैतपुर के संजेती गांव के पंचायत सचिवालय पर पौधरोपण किया गया। रेंजर राजवीर सिंह सेंगर ने बताया कि सचिवालय परिसर में फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी तय की गई है।
समारोह में मौजूद लोगों को पर्यावरण की बेहतरी के लिए अपनी मां के नाम पर पौधा रोपने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधान रामवीर सिंह, बेताल सिंह, तरुण सिंह, धीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, अजय कुमार ललित, योगेश कुमार, कमल कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, चंबल सेंक्चुअरी बाह रेंज में पौध रोपण कर रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने ग्रामीणों से पौधरोपण कर ग्रीन बेल्ट के विकास का आह्वान किया। इस दौरान वन दरोगा पंकज सिंह, निरंजन सिंंह, धर्मेन्द्र कुमार, टिंकू आदि मौजूद रहे।