अकोला। ऑनलाइन उपस्थिति और दूसरे विभागों के काम कराने की मांगों पर नौवें दिन मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय पर सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। मांगे पूरी नहीं होने पर उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चाहर ने बताया कि पंचायत सचिवों ने एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। छह दिसंबर को पंचायत सचिवों ने सरकारी व विभागीय सभी ग्रुपों को छोड़ दिया है। बुधवार से सभी सचिव अपने-अपने निजी मोटर चालित वाहनों की बजाय साइकिल से कार्य क्षेत्र में कार्य करेंगे। मांगे पूरी न होने पर प्रदेश भर के ग्राम पंचायत सचिव प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चाहर, महामंत्री हरवीर सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव धाकड़, महेश चौधरी, राकेश परिहार, विकास वर्मा, राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।