फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पांच हजार रुपये के लिए भिड़े दोस्त, एक ने भाई संग मिलकर दूसरे को सड़क पर गिराकर मारा

Tue, 17 Jan 2023 01:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में पांच हजार रुपए के लिए दो दोस्त भिड़ गए। एक ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
सड़क पर गिराकर युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा के मारुति एस्टेट में एक युवक को 5000 रुपये के विवाद में दो युवकों ने बेरहमी से पीटा। युवक मदद के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कोई नहीं आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित को थाने लाकर मुकदमा दर्ज किया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें युवक जमीन पर लेटा नजर आ रहा है, जबकि दूसरा अपने हाथ में डंडा लिए था। वह अचानक जमीन पर पड़े युवक को डंडे मारता है। तीसरा युवक अपना मफलर सड़क से उठाकर ला रहा है। 11 सेकंड के वीडियो में लोग भी नजर आए हैं। वह मारपीट होते देख रहे हैं। वीडियो पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया। इसके बाद जांच के आदेश किए गए।

जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि शनिवार रात को मारुति एस्टेट में घटना हुई थी। कलाकुंज निवासी मुदित नरायन के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी अलबतिया के रहने वाले अनुज और तरुण हैं। वह दोनों भाई हैं। 
विज्ञापन


बताया कि दोनों फाइनेंस का काम करते हैं। अनुज को गिरफ्तार किया गया है। पहले उनकी मुदित से दोस्ती थी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि मुदित पर उसके भाई तरुण के 5000 रुपये निकल रहे थे। वह रुपये नहीं लौटा रहा था। इसको लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई। वहीं मुदित का कहना था कि तरुण ने उससे रुपये लिए हैं। रुपये मांगने पर मारपीट कर दी। पुलिस तरुण की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें